Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, प्रदेश भर में अगले कुछ दिन खिली रहेगी सुहानी धूप, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य भर में अगले चार दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और चटख धूप खिली रहने की पूरी संभावना है। पर्वतीय जनपदों जैसे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में भी मौसम सुहाना और शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 और 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले शिखरों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। इन दो दिनों में आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version