Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश के बाद सुबह-शाम बढ़ी ठंड, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत तो पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में इस बार सर्दी ने सामान्य समय से तीन सप्ताह पहले दस्तक दी है। वर्षा के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमपात की वजह से 10 अक्टूबर से पहले ही तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम के समय अच्छी खासी ठंड पड़ रही है और लोग गर्म कपड़े भी पहन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version