Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आज अलर्ट, बरतें सावधानी

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ चलते जमकर पानी गिरने और हिमपात के आसार है। मौसम विभाग ने आज 04 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार और उधम सिंह नगर की जनता को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड के उत्तरकारी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 25 सौ मीटर से तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version