Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, मौसम की एडवाइजरी जारी, रहें सावधान

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में 26 तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली चमकने के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के बाकी जिलों में भी झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर अलर्ट रहेगा। नैनीताल एवं पिथौरागढ़ के साथ चंपावत में रविवार को भारी बारिश, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलेगी। इसके अलावा चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए एडवाजरी की गई है। जिसमे बारिश होने की स्थिति पर यात्रा करने से परहेज करने और किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version