Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। देहरादून और बागेश्वर में आज गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले कुछ दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। 5 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर जनपद में भारी बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version