Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिसंबर में बारिश व बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 दिसंबर से मौसम परिवर्तन की संभावना जताई गई है। इस दौरान 27 और 28 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के तहत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version