Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने फिर से एक चेतावनी दी है। उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ये चेतावनी उत्तराखंड के कई जिलों के लिए उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती हैं, जो तेज गर्जन और ओलावृष्टि का कारण बन सकती हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हल्की बारिश व हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version