Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश को लेकर अलर्ट जारी, कब विदाई लेगा मानसून, जानें अपडेट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल उत्तराखंड में एक अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लोगों को नदियों के पास जाने और बारिश के दौरान पर्वतीय रूटों पर सफर करने के दौरान सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है। प्रदेश में 28 तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों में और मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं‌।

Exit mobile version