दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन में इजाफा हो गया है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। पहाड़ो में हल्की बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों इसका असर पड़ेगा।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।