Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह

सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, गढ़वाल, पिथौरागढ़ व हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश गर्जन व आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने से राजमार्ग बंद हो सकते हैं वहीं निचले इलाकों में जल-भराव की स्थिति बन सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शनिवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज भारी बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version