Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में कमजोर पड़ेगा मानसून

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मानसून की वर्षा का दौर कुछ हल्का रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इसको लेकर इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में कहीं भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना कम है। दून समेत छह जनपदों में एक से दो दौर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version