Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: अलर्ट, मार्च महीने में जनवरी जैसा हुआ मौसम, आज इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना जताई है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन जिलों के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के चलते मार्च में भी मौसम बदलने लगा है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है जिसकी वजह से बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version