मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 14 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 मई से अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 14 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज से अति तीव्र बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। विभाग ने राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं मैदानी जिलों में भी कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।