Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह भारी वर्षा के दौर हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं घने बादलों के बीच तीव्र वर्षा के दौर होने का क्रम अगले कुछ दिन बना रहने का अनुमान है। खासकर देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा से हो सकती है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादलों के बीच बौछारें पड़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version