Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: रहें सतर्क: भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, दी यह हिदायत

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज रविवार को कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। जिसके चलते नालों व झरनों का प्रवाह तेज होने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों व पर्यटकों को मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version