Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड आ रहें हैं तो सावधान, मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए जारी किया यह अलर्ट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की विशेष चेतावनी जारी की है। भारी वर्षा का दूसरा दौर दो और तीन जुलाई को भी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि लगभग सभी जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दो और तीन जुलाई को भी भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। दो से तीन दिन के भीतर उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ और बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version