Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिलने लगी है। जिससे तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version