Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप, सूर्यदेव के तेवर भी हुए तल्ख, बढ़ेगा तापमान

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ गर्मी की शुरुआत हो गई है। मार्च आधा बीत चुका है और धीरे-धीरे सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। इस बार मार्च अंत तक भीषण गर्मी की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बताया गया है। जिससे पारे में और इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही सुबह-शाम की ठंड भी कम होने की उम्मीद है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version