Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज भी झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने के साथ 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version