Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

मई महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर एक बार फिर पूर्वानुमान लगाया गया है। आज पांच जिलों में तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने व हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version