Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार, जाने वैदर अपडेट

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप और बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version