Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, जानें आज की वैदिक रिपोर्ट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गुरूवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। यातायात प्रभावित होने के कारण लोगों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

जानें  अल्मोड़ा जिले का मौसम

आज  अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version