Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। मैदानों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज रविवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं आज रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version