Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, बारिश व बर्फबारी की संभावना, तापमान गिरने‌ से बढ़ेगी ठंड

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से शुष्क चल रहे मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version