Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हल्की बारिश व हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version