Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। निचले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर मुख्यत: मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version