Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बूंदाबांदी के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

अप्रैल का महीना जाने वाला है और मई की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, कई जगह वर्षा के आसार भी बने रहे। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में ओलावृष्टि व अंधड़ नहीं चली। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version