Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version