Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मैदानों में उमस भरी गर्मी कर रहीं परेशान

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version