Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश के आसार, 08 अक्टूबर तक जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में 5 से 8 अक्टूबर तक फिर से तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है, लेकिन इसके बाद बारिश से राहत मिल जाएगी। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version