Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ की आंशिक सक्रियता के कारण हिमपात के आसार, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की आंशिक सक्रियता के कारण आज चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की आशंका है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आज भी घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version