Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी, देखें वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, और देहरादून में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version