Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, चटख धूप के साथ आज इन जिलों में बारिश के आसार

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में  आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता कम हो गई है। हालांकि, अभी मानसून की विदाई में समय है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में धूप खिलने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले एक सप्ताह ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने या आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा हाे सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। मानसून के उत्तराखंड से तीन या चार अक्टूबर तक विदा होने के आसार हैं। मौसम शुष्क रहने से रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

जानें  अल्मोड़ा जिले का मौसम

आज  अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version