Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, बारिश व बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें आज का वैदर अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज मंगलवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, और पाले के कारण ठंड बढ़ने का भी अनुमान है। इससे प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन का सामना लोगों को करना पड़ेगा। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना भी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version