Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में आरेंज व येलो अलर्ट की चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का स्तर बढ़ने से कुछ जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के हालात बन गए हैं। इसे देखते हुए राज्य भर में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version