Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 2 सितंबर को भी देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 3 और 4 सितंबर 2026 को पूरे प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। हालांकि, भारी बारिश की तीव्रता में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन मानसूनी हलचल लगातार सक्रिय रहेगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version