Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 27 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा। 29 से 31 अक्टूबर के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने की पूरी संभावना है।विशेषकर 3300 से 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित शिखरों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में हल्की बारिश व 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है।3500 कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 30 अक्टूबर को गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा व 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version