Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में दिवाली के बाद आज मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। हालांकि, पूरे जिले में बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान नहीं है। मैदानी जिलों समेत राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। जिसमें 11 नवंबर के बीच उत्तराखंड के किसी भी जिले के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े उलटफेर की कोई संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version