Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, फरवरी में गर्मी ने दी दस्तक, जानें इस बदलते मौसम की वजह

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इस साल फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। चटक धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने की वजह से प्रदेश में इस बार बारिश बेहद कम हुई है। इसके चलते मौसम में जल्दी बदलाव आ गया और ठंड जल्दी खत्म हो गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुष्क मौसम के कारण अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी महसूस होगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बाहर जाते समय धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version