Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में कोहरे से नहीं राहत, येलो अलर्ट जारी

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे दोनों जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में उथला कोहरा छाये रहने की आशंका है। पहाड़ों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version