Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, जानें आज का वैदर रिपोर्ट अपडेट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में आज (गुरूवार) हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज शाम से मौसम शुष्क हो जाने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version