Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, आज ओलावृष्टि और अंधड़ का आरेंज अलर्ट जारी

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछार व ओलाव़ृष्टि का क्रम जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने के आसार हैं। जबकि, ज्यादातर क्षेत्रों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version