Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 27 फरवरी से दिखाई देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। वहीं, मैदानों में बारिश के कारण ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय रहेगा, जिससे प्रदेशभर में मौसम प्रभावित होगा। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को मौसम अधिक खराब हो सकता है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version