Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट की भी चेतावनी

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड मौसम अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक आज 29 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, बिजली संचालन करने वाली वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और किसानों को कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को मौसम थोड़ा थमेगा जरूर, लेकिन संकट टलेगा नहीं, क्योंकि इन दोनों दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version