Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज 11 अक्टूबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 13 और 14 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में कुछ स्थानों और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version