Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम में अचानक बदलाव के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आज प्रदेश के आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर शामिल हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version