Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के आगोश में उत्तराखंड, जानें आज की वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। खासकर देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, किच्छा, पंतनगर और काशीपुर जैसे मैदानी इलाके सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा रहा है। कोहरे के कारण ठिठुरन और भी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी सुबह के समय कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 8 से 10 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 11 और 12 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इस समय उत्तराखंड में सर्दी और ठंडक का असर बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version