Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। पहाड़ी जिलों में मौसम पीछे दो दिन बदला नज़र आया। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (सोमवार) का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है।यानि अब पहाड़ों में बारिश की कोई गुजाइंश नहीं है। मौसम साफ रहने के चलते हल्की तपिश अब पहाड़ों में भी देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version