Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। प्रदेशभर में आज (गुरूवार) से मौसम शुष्क रहने से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में आसमान साफ रहने और चटख धूप से पारे में वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। इससे पारे में इजाफा होगा।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version