Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश के आसार

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज 26 को कुछ जिलों में बारिश के आसार बने हैं। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 27 फरवरी से दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार) देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। खासकर ठंड में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version